The Highest Partnerships in All 3 Formats : क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारी इन दिग्गज जोड़ियों का है दबदबा!

The Highest Partnerships in All 3 Formats : क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारी इन दिग्गज जोड़ियों का है दबदबा!

क्रिकेट की दुनिया में बल्लेबाजों के बीच की लंबी साझेदारी और और उनका तालमेल हमेशा मैच का रूख बदल देते है । क्या आप जानते है की टेस्ट , वनडे और T20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी किन जोड़ियों के नाम है? आइए नजर डालते हैं इन रिकॉर्ड-तोड़ साझेदारियों पर :

The Highest Partnerships in All 3 Formats

The Highest Partnerships in All 3 Formats
The Highest Partnerships in All 3 Formats

1. टेस्ट क्रिकेट 

श्रीलंकन द्वारा की गई  ऐतिहासिक 624 रनों की साझेदारी

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी के नाम दर्ज है।

मैच : साल था 2006 श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में एक टेस्ट मैच खेला जा रहा था 

साझेदारी : तब इन दोनों ने मिलकर शानदार 624 रन जोड़े थे।

खासियत: यह रिकॉर्ड पिछले 19 सालों से कायम है और आज तक कोई भी इसे तोड़ नहीं पाया है। आपको क्या लगता है कि कौनसी टीम इस रिकॉर्ड तक पहुंच सकती है ।

2. वनडे क्रिकेट

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाजों का जलवा

वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का कीर्तिमान वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स के नाम है।

मैच: साल था 2015  वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ।मैच में यूनिवर्स बॉस और मार्लन सैमुअल्स ने मिलकर ये कारनामा किया था ।

साझेदारी: इस मुकाबले में दोनों ने मिलकर 372 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई थी।

यह भी पढ़े : The Untold Story Behind the Birth of the Asia Cup : कैसे एक अपमान ने बदल दी क्रिकेट की दुनिया और हुआ एशिया कप का जन्म

3. टी20 इंटरनेशनल

अफगानिस्तान की आतिशी जोड़ी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में, एसोसिएट नेशन्स को छोड़कर, सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई और उस्मान गनी के नाम है।

मैच: साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबला।

साझेदारी: दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 236 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

The Highest Partnerships in All 3 Formats

साझेदारी जो खेल का इतिहास बदल देती है

क्रिकेट में एक बड़ी साझेदारी का मतलब केवल रन बनाना नहीं, बल्कि दबाव को झेलना और विपक्षी टीम के मनोबल को तोड़ना होता है। जब दो बल्लेबाज क्रीज पर जम जाते हैं, तो वे खेल की दिशा पूरी तरह बदल सकते हैं, जैसा कि 2006 में संगकारा और जयवर्धने ने किया था। ऐसी पारियां खेल के इतिहास में अमर हो जाती हैं क्योंकि ये हमे बताती हैं कि टीम वर्क और तालमेल से कैसे क्रिकेट में सफलता पाई जाती है ।

क्रिकेट में रिकॉर्ड्स का महत्व और नई पीढ़ी की चुनौती

पिछले कई वर्षों से ये रिकॉर्ड्स अपनी जगह मजबूती से बने हुए हैं, जो इन खिलाड़ियों की क्लास और काबिलियत को साबित करते हैं। हालांकि, खेल लगातार बदल रहा है और टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में नई जोड़ियां लगातार इन पुराने रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रही हैं। क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए यह देखना रोमांचक होगा कि आने वाले समय में कौन सी नई जोड़ी इन महान खिलाड़ियों के बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ पाती है।

क्या आप इन खिलाड़ियों के फैन हैं?

क्रिकेट इतिहास के ये आंकड़े बताते हैं कि जब दो महान बल्लेबाज क्रीज पर जम जाते हैं, तो रिकॉर्ड्स का टूटना तय होता है। ये साझेदारियां न केवल टीम को मजबूती देती हैं, बल्कि प्रशंसकों को भी यादगार लम्हे प्रदान करती हैं

Home Page : Jano Zaroori 

यह भी पढ़े : Ashutosh Sharma To CSK and Rahul Chahar to DC : आशुतोष शर्मा और राहुल चाहर की अदला-बदली: क्या यह है IPL की अगली बड़ी डील?

यह भी पढ़े : Can Anyone Stop Australia in the 2026 T20 World Cup? : क्या ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर बनेगी चैंपियन और रचेगी इतिहास ? खिताब की सबसे बड़ी दावेदार बनी ‘ कंगारू टीम ‘

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top