Vaibhav Suryavanshi Kundali ShubhYog

: क्या है आईपीएल 2026 के ‘ऑरेंज कैप’ विजेता वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज? कुंडली के इन 4 शुभ योगों ने मचाया तहलका!
इण्डियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सीजन खत्म होने के बाद अगर किसी एक नाम की गूंज पूरी दुनिया में है, तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव इस सीजन के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे हैं।
इस ऐतिहासिक सीजन में वैभव ने न सिर्फ अपने बल्ले से तबाही मचाई, बल्कि आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ‘ऑरेंज कैप’ जीतकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे तोड़ना नामुमकिन सा लगता है। वैभव की इस बेखौफ और चमत्कारी बल्लेबाजी को देखकर जहां क्रिकेट जगत हैरान है, वहीं ज्योतिषविदों और आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सफलता के पीछे उनकी कुंडली के 4 बेहद खास और दुर्लभ योग काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं वैभव सूर्यवंशी के सितारे।
Vaibhav Suryavanshi Kundali ShubhYog
📊 IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वैभव ने पूरे सीजन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीता और कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए:
रन और स्ट्राइक रेट: वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 237.30 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ कुल 776 रन कूट डाले।
सबसे युवा ऑरेंज कैप विनर: इतनी कम उम्र (15 साल) में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले वह इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त: वैभव ने इस सीजन में कुल 72 छक्के जड़े, जिसके साथ ही उन्होंने साल 2012 में क्रिस गेल द्वारा बनाए गए एक सीजन में सबसे ज्यादा (59 छक्के) लगाने के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया।
यह भी पढ़े : Ashok Dinda Becomes Minister : क्रिकेटर से नेता बने अशोक डिंडा की चमकी किस्मत, पश्चिम बंगाल सरकार में बने नए मंत्री!
🌌 कुंडली के वो 4 शुभ योग, जिन्होंने बनाया ‘वैभव’ को ‘महाबली’
ज्योतिषीय चर्चा के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी की कुंडली में ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ कॉम्बिनेशन है जो उन्हें मैदान पर इतना निडर और आक्रामक बनाता है:
1. सूर्य, मंगल, बुध और बृहस्पति का ‘चतुर्ग्रही योग’
वैभव की कुंडली में सूर्य, मंगल, बुध और देवगुरु बृहस्पति एक साथ एक मजबूत कॉम्बिनेशन बना रहे हैं।
जब कुंडली में सूर्य और मंगल एक साथ आते हैं, तो जातक के अंदर गजब का साहस और बेखौफ नजरिया पैदा होता है। यही वजह है कि मैदान पर वह बिना किसी डर के बड़े से बड़े गेंदबाज पर पहली गेंद से ही प्रहार करते हैं।
इसमें बृहस्पति (गुरु) का साथ मिलने से खिलाड़ी पर साक्षात ईश्वर की कृपा बनी रहती है, और बुध का मेल उन्हें भाग्य का जबरदस्त साथ दिलाता है। यह चतुर्ग्रही योग ही उन्हें इतनी छोटी उम्र में बड़े फैसले लेने और आगे बढ़ने का हौसला देता है।
2.शनि की बेहद मजबूत स्थिति (हाई कॉम्पिटिटिव स्पिरिट)
ज्योतिषविदों का मानना है कि वैभव की कुंडली में शनि देव अत्यंत मजबूत स्थिति में विराजमान हैं।
- मजबूत शनि के कारण उनके अंदर कमाल की कॉम्पिटिटिव स्पिरिट (प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर आगे निकलने का जुनून) देखने को मिलती है।
- मैदान पर गेंदबाजों को डोमिनेट करना और एक बार निगाहें जमने के बाद विरोधी टीम की धज्जियां उड़ा देना, उनके इसी मजबूत विनिंग स्किल और शनि के प्रभाव को दर्शाता है।
ज्योतिषीय विश्लेषण के मुताबिक, ग्रहों की यह अद्भुत और सकारात्मक दिशा साफ संकेत दे रही है कि वैभव सूर्यवंशी का यह तो सिर्फ एक ट्रेलर है। आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम के लिए खेलते हुए क्रिकेट जगत के कई और बड़े महारिकॉर्ड्स अपने नाम करने वाले हैं।
आपको क्या लगता है क्या वैभव सूर्यवंशी अपने करियर में ऐसा ही आगे बढ़ते चले जय गए या कोई परेशानी का सामना उन्हें करना बाकी है अपनी राय कमेंट बॉक्स में बताए ।
Home Page : Jano Zaroori
यह भी पढ़े : RCB Finisher Tim David Banned : टिम डेविड पर बीसीसीआई की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा विवाद और सजा