Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai : वनडे क्रिकेट में वो गेंदबाज जिन्होंने चेन्नई में लिए 5 विकेट

Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai : वनडे क्रिकेट में वो गेंदबाज जिन्होंने चेन्नई में लिए 5 विकेट

एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) को अक्सर स्पिनरों का गढ़ माना जाता है, जहाँ टर्न और बाउंस के कारण बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आते हैं। हालांकि, इस ऐतिहासिक मैदान पर वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसे तेज गेंदबाज भी रहे हैं जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधी टीमों की धज्जियां उड़ाते हुए ‘5 विकेट हॉल’ (5-wicket haul) का कारनामा किया है।

आइए जानते है कौन है वो तेज गेंदबाज जिन्होंने दिखाया चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अपना दम ।

Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai

प्रसिद्ध कृष्णा

(5/23 बनाम अफगानिस्तान, 2026)

Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai
Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai
  • इस सूची में सबसे नया और प्रभावी नाम है भारतीय युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का है । हाल ही में समाप्त हुई अफगानिस्तान odi सीरीज के तीसरे वनडे मैच में उन्होंने ये कारनामा किया ।
  • उन्होंने अपने 8.2 ओवर के स्पेल में केवल 23 रन खर्च करकर 5 विकेट झटके।
  • इस शानदार स्पेल में उन्होंने 2 ओवर मेडन भी फेंके और पावरप्ले के दौरान 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान की पूरी बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया था।

यह भी पढ़े : Ashutosh Sharma To CSK and Rahul Chahar to DC : आशुतोष शर्मा और राहुल चाहर की अदला-बदली: क्या यह है IPL की अगली बड़ी डील?

रवि रामपॉल 

5/51 बनाम भारत 

Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai
Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai

इस सूची में दूसरा नाम है वेस्टइंडीज के शानदार और धारदार गेंदबाज रवि रामपॉल का 

  • वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपॉल ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चेपॉक पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था। भले ही वेस्टइंडीज के लिया वो वर्ल्ड ज़्यादा खास नहीं रहा पर रवि रामपॉल ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया।
  • उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 10 ओवरों में 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।
  • रामपॉल की इस गेंदबाजी में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और विराट कोहली जैसे बड़े और महत्वपूर्ण विकेट शामिल थे।

Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai

आकिब जावेद 

 (5/61 बनाम भारत, 1997)

Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai
Top 3 Fast Bowlers with a 5-Wicket Haul at Chennai

इस सूची में तीसरा नाम है पाकिस्तान के धुआधार तेज गेंदबाज अकीब जावेद का

  • साल 1997 में पाकिस्तान के इस तूफानी गेंदबाज ने चेन्नई में भारत के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। यह मैच काफी यादगार रहा था क्योंकि पाकिस्तान की टीम ने अपने बल्लेबाज सईद अनवर (194) की पारी के चलते हुए 5 विकेट खोकर 327 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। और भारत ने जवाब में 292 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी ।

  • आकिब जावेद ने उस मैच में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था।

  • उनकी सटीक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम को 292 रनों पर समेटने में मदद मिली थी।

चेपॉक की पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए चुनौत

हालांकि चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन के लिए जानी जाती है, लेकिन ये आंकड़े साबित करते हैं कि यदि कोई तेज गेंदबाज सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करे, तो वह इस पिच पर भी कहर बरपा सकता है।

एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच को स्पिनरों का स्वर्ग माना जाता है, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा, रवि रामपॉल और आकिब जावेद जैसे गेंदबाजों ने यह साबित कर दिया है कि बेहतर तकनीक, सटीक लाइन-लेथ और सही दिशा में की गई मेहनत के दम पर किसी भी पिच पर सफलता हासिल की जा सकती है। इन तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि क्रिकेट में ‘कौशल’ हमेशा ‘परिस्थितियों’ से बढ़कर होता है।

आपको क्या लगता है आगे जाकर कौनसा गेंदबाज इस सूची में शामिल होने वाला है अपनी राय हमे कमेंट में जरूर  बताएं

Home Page : Jano Zaroori 

यह भी पढ़े : बचपन में भाई की जिद, और आज दुनिया में कमाया नाम : जानिए मैट हेनरी के क्रिकेटर बनने की दिलचस्प कहानी।”

यह भी पढ़े : Kohli’s bold call changed Indian cricket forever : वह दिन जिसने इंडियन क्रिकेट के इतिहास और माइंडसेट को पूरी तरह बदल कर रख दिया ।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top