The Cheat Code of Shivam Dube’s Success : शिवम दुबे की सफलता के पीछे का ‘सीक्रेट’ कैसे कोचों ने बदली उनकी तकदीर
क्रिकेट के खेल में टैलेंट का होना जरूरी है, लेकिन सही समय पर सही मार्गदर्शन किसी खिलाड़ी के करियर को आसमान की ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। शिवम दुबे इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं। आज जो शिवम दुबे हमें मैदान पर दबाव में भी मैच फिनिश करते हुए दिखाई देते हैं, उनके इस प्रभावशाली खेल के पीछे वर्षों की मेहनत और दो कोचों का अहम योगदान है। शिवम बहुत संघर्ष के बाद अपनी पहचान बनने में कामयाब नजर आ रहे है उनकी बैटिंग भारत के लिए यक वरदान साबित हो रही है ।
The Cheat Code of Shivam Dube’s Success

साल 2019 तक शिवम के पास पावर हिटिंग थी पर तकनीक को कमी
2019 तक, शिवम दुबे के पास जबरदस्त पावर-हिटिंग क्षमता तो थी, लेकिन उनकी तकनीक उतनी शानदार नहीं थी। वे अक्सर तेज़ गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आते थे । तेज गेंदबाजों के खिलाफ अक्सर एक ही कमजोरी के चलते फंस जाते थे, जिसके कारण वे टीम के लिए महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं डाल पाते। उनकी तकनीक में सुधार की सख्त जरूरत थी।
उनके गेम को बदलने में दो कोचों का अहम योगदान रहा
तभी शिवम दुबे की जिंदगी में दो कोचों का आगमन हुआ नाम था प्रवीण आमरे और सतीश समंत । उन्होंने शिवम की बल्लेबाजी पर काफी बारीकी से काम करना शुरू किया और और उनके खेल में तकनीक में कही अहम बदलाव किए।
- फ्रंट-टो (Front-toe): उनके फ्रंट-टो को ओपन कराया गया, जिससे उन्हें स्टेंस में बेहतर संतुलन मिला।
- हिप्स (Hips): उनकी हिप्स मूवमेंट को क्लियर कराया गया ताकि वे गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से शॉट खेल सकें।
- बैट स्विंग (Bat Swing): उनके पूरे बैट स्विंग को तकनीक के साथ हमेशा के लिए बदल दिया गया।
आज शिवम दुबे एक मैच विनर बन गए है।
प्रवीण आमरे और सतीश सामंत के इस मार्गदर्शन का ही नतीजा है कि आज शिवम दुबे एक अलग स्तर के खिलाड़ी बन चुके हैं। वे न केवल दबाव में मैच फिनिश कर रहे हैं, बल्कि अपनी टीम के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में भी स्थापित हो चुके हैं।
आज शिवम दुबे जो दबाव में भी वर्ल्ड कप जैसे बड़े मैचों को फिनिश कर पा रहे हैं और टीम के लिए हर परिस्थिति में खड़े रहते हैं, उसके पीछे सिर्फ प्रतिभा नहीं है। इसके पीछे उन दो कोचों की बारीक नजर और बरसों की कड़ी मेहनत छिपी है।
आप बताए आपको शिवम दुबे की कहानी कैसी लगी और एसी कहानी के लिया अपनी राय हमे कमेंट में बताएं । और किसकी कहानी कहानी जानना चाहते हैं ये भी बताए ।
Home Page : Jano Zaroori