PBKS vs LSG IPL 2026 Match 68 Analysis : पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ की जंग, इकाना में लखनऊ बिगाड़ेगी खेल? जानिए पिच और संभावित Playing XI
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का कारवां अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज यानी शनिवार, 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाने वाला है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) अपने घरेलू मैदान पर श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स (PBKS) की मेजबानी करेगी। जहां लखनऊ की टीम सिर्फ अपनी साख और सम्मान के लिए मैदान पर उतरेगी, वहीं पंजाब किंग्स के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ का फाइनल सेमीफाइनल बन चुका है।
PBKS vs LSG IPL 2026 Match 68 Analysis
पंजाब किंग्स का समीकरण: 7 जीत के बाद 6 लगातार हार का संकट
आईपीएल 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी रही है। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की थी और अपने पहले 7 मैचों में अजेय (Unbeaten) रही थी। लेकिन इसके बाद पंजाब की गाड़ी ऐसी पटरी से उतरी कि उन्हें लगातार 6 मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
- प्लेऑफ का गणित: पंजाब किंग्स इस समय 13 मैचों में 13 अंकों के साथ फंसी हुई है। अगर आज पंजाब यह मैच हार जाती है, तो वह आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
- नेट रन रेट और संडे फैक्ट: पंजाब को आज न सिर्फ लखनऊ को बड़े अंतर से हराना होगा, बल्कि रविवार (कल) को होने वाले अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) इस सीजन में पूरी तरह फ्लॉप रही है और 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे के पायदानों पर संघर्ष कर रही है। हालांकि, अपने आखिरी होम गेम में पंत की सेना पंजाब का खेल बिगाड़कर ‘विलेन’ की भूमिका जरूर निभा सकती है।
इकाना की पिच रिपोर्ट: क्या रहेगा टॉस का रोल?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच हमेशा से अपनी धीमी प्रकृति (Slow Nature) और काली मिट्टी (Black Soil) के लिए जानी जाती है।
पिच का मिजाज: मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी सीम और मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स और स्लो कटर डालने वाले गेंदबाजों का दबदबा रहेगा। इकाना की बाउंड्री काफी बड़ी (70-75 मीटर) हैं, इसलिए बल्लेबाजों के लिए यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान नहीं होगा।
ओस (Dew Factor): लखनऊ की इस समय की चिलचिलाती गर्मी और सूखी हवा के कारण मैदान पर ओस की संभावना न के बराबर है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी (Batting First) चुनकर स्कोर बोर्ड पर 175-180 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करना पसंद करेगा।
की-प्लेयर्स और बैटल जिन पर रहेंगी नजरें
श्रेयस अय्यर बनाम प्रिंस यादव: पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन में उनका फॉर्म ऊपर नीचे जरूर रहा है पर आज के अहम मुकाबले में उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद पंजाब के फैन्स को ही नहीं बल्कि पूरी पंजाब टीम को है । मिडिल ओवर्स में उनका सामना लखनऊ के उभरते हुए स्टार पेसर प्रिंस यादव (13 मैचों में 16 विकेट) से होगा, जो बेहद रोमांचक होने वाला है।
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की ओपनिंग: पंजाब की ताकत उनके ओपनर्स हैं। प्रियांश आर्य ने इसी सीजन में लखनऊ के खिलाफ 37 गेंदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। लखनऊ के पावरप्ले बॉलर्स मोहम्मद शमी और मोहसिन खान पर इन्हें जल्द रोकने की जिम्मेदारी होगी।
ऋषभ पंत और निकोलस पूरन की जोड़ी: लखनऊ के लिए इस धीमी पिच पर कप्तान पंत और ₹21 करोड़ के रिटेनर खिलाड़ी निकोलस पूरन का फॉर्म में होना बेहद जरूरी है ताकि वे अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के जल को काट सकें।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted Playing XI)
पंजाब किंग्स (PBKS):
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: मार्कस स्टोइनिस / विजयकुमार वैशाक।
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG):
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर: अब्दुल समद / मयंक यादव।
Home Page : Jano Zaroori