Joe Root on Sachin Tendulkar Record : क्या टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का ‘महारिकॉर्ड’? जो रूट के बयान और इन आंकड़ों ने हिलाया क्रिकेट जगत
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में क्या कभी मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों के कीर्तिमान को कोई छू पाएगा? यह एक ऐसा सवाल है जो क्रिकेट जगत में सालों से गूंज रहा है। लेकिन अब इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) जिस धमाकेदार फॉर्म में हैं, उसने इस चर्चा को दोबारा गर्म कर दिया है। हाल ही में एक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में जो रूट ने खुद सचिन तेंदुलकर के इस सर्वकालिक महान रिकॉर्ड (Most Test Runs) को तोड़ने और अपनी तुलना पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
Joe Root on Sachin Tendulkar Record

“सचिन सर से मेरी तुलना ही बहुत बड़ी बात है” — जो रूट
इंटरव्यू के दौरान जब जो रूट से पूछा गया कि क्या उनकी नजरें सचिन तेंदुलकर के 15,921 टेस्ट रनों के रिकॉर्ड पर टिकी हैं, तो रूट ने बेहद सादगी और सम्मान के साथ इसका जवाब दिया।
जो रूट का आधिकारिक बयान: “यह वाकई अविश्वसनीय है जो सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में हासिल किया। सच कहूं तो, जब लोग इस रिकॉर्ड को लेकर मेरे नाम की चर्चा सचिन के साथ एक ही वाक्य में करते हैं, तो वही मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। वह एक ऐसे महान खिलाड़ी हैं जिन्होंने मेरे पैदा होने से भी पहले टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था और हैरान करने वाली बात यह है कि जब मैंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला, तब भी वे मैदान पर मौजूद थे।”
रूट ने आगे कहा कि उनका पूरा ध्यान किसी रिकॉर्ड को तोड़ने पर नहीं है, बल्कि वे अपनी बल्लेबाजी की तकनीक को हर मैच के साथ और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अपनी टीम के लिए लंबे समय तक योगदान दे सकें।
सचिन तेंदुलकर बनाम जो रूट: टेस्ट क्रिकेट के सटीक आंकड़े
क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि मौजूदा समय में जो रूट ही एकमात्र ऐसे सक्रिय (Active) बल्लेबाज हैं, जो सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंच सकते हैं। आइए नजर डालते हैं दोनों के ऐतिहासिक आंकड़ों पर:
सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 200 मैच खेले जहां उन्होंने 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए और 51 शतक जड़े वही उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 248 रन रहा ।
जो रूट ने अपने टेस्ट करियर में 163 से जायदा मैच खेले जहां उन्होंने 51 किस औसत से 13943 रन बनाए और 41 शतक लगाए उनका सर्वाधिक स्कोर 254 रन रहा।
रिकॉर्ड का गणित: जो रूट को और कितने रनों की है जरूरत?
आंकड़ों के नजरिए से देखें तो जो रूट इस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की वैश्विक सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।
फासला: जो रूट अब सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से मात्र 1,978 रन पीछे हैं।
उम्र और फॉर्म का फैक्टर: जो रूट की उम्र इस समय 35 वर्ष है और वे बेहतरीन फिटनेस में हैं। अगर वे अगले 2 से 3 साल इसी निरंतरता (Consistency) के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलते रहे, तो वे सचिन तेंदुलकर के 19 साल पुराने इस ‘अमर’ रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।
जो रूट ने सचिन की लंबी खेल यात्रा (Longevity) की तारीफ करते हुए कहा कि इतने सालों तक भारत जैसे देश में जहां क्रिकेट को लेकर दीवानगी चरम पर होती है, वहां लगातार दबाव के बीच 200 टेस्ट मैच खेलना और रनों का अंबार लगाना सिर्फ एक महान जादूगर ही कर सकता है।
Home Page : Jano Zaroori