Cricket Led Stumps Secret History : क्रिकेट की चमकती स्टंप्स (LED Stumps) के पीछे का रहस्य कौन है इनका असली अविष्कारक?
जब भी हम कभी टीवी या मोबाइल पर क्रिकेट का का रोमांचक मैच देखते है । जब कोई प्लेयर बोल्ड आउट होता है तो रात के मैच में LED stumps उस का मजा डबल कर देते है । क्या कभी अपने सोचा है कि ये पलक झपकते ही कैसे जल उठते है ? यह सिर्फ तकनीक नहीं एक शानदार आविष्कार है ।
Cricket Led Stumps Secret History

किसने किया इनका आविष्कार
बहुत कम जानते है कि ये आविष्कार कब और किसने किया ।इन जिंग(Zing) Stumps का आविष्कार करने का idea ऑस्ट्रेलिया के ब्रोंटे एकरमैन (Bronte Eckermann) को आया था । कहानी बड़ी अजीब और दिलचस्प है एकरमैन ने एक रात अपनी छोटी बेटी को को चमकती हुई गेंद से खेलते हुए देखा था उसी वक्त उनका दिमाग में यह बात आई कि क्रिकेट के स्टंप में भी यहीं तकनीक का उपयोग किया जाए तो अंपायर के लिया बोल्ड और रनआउट का निर्णय लेना आसान हो जाएगा ।
यह भी पढ़े : IPL 2008 Orange Cap Story : जब एक अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए अड़ गए थे टॉम मूडी, फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया!
यह स्टंप कैसे काम करते है
यह स्टंप कोई सामान्य या मामूली स्टंप समझ ने की गलती मत करना । इनके अंदर पूरा एक हाईटेक सिस्टम फिट होता है । यह भी पढ़े : VVS Laxman IPL Sacrifice : जब VVS Laxman ने कुर्बान किए थे करोड़ों रुपये, उनके एक फैसले ने बदल दी रोहित शर्मा और डेक्कन चार्जर्स की किस्मत!
सेंसर और माइक्रोप्रोसेसर: हर स्टंप के अंदर एक सेंसर और माइक्रोप्रोसेसर लगा होता है जो संपर्क (Contact) होते ही सिग्नल भेजता है। यह इसका यक महत्वपूर्ण हिसा है ।
रेडियो ट्रांसमीटर : जब कोई चीज या गेंद बेल्स को छूती हैं तो उसमें लगा ट्रांसमीटर तुरंत लाइट जलने का आदेश देता है ।
रफ्तार का मुकाबला : फिर चाहे गेंदबाज 160 की रफ्तार से गेंद फेंके या उससे कम ये स्टंप उसको आसानी से डिटेक्ट कर लेते है ।
क्यों महंगे होते है ये स्टंप
इन जिंग ( zing) स्टंप की कीमत लाखों में होती है । जी हां यक LED स्टंप का पूरा सेट ( 3 स्टंप और 2 बेल्स) लगभग $40,000 से $50,000 (करीब 30 से 40 लाख रुपये) तक का आता है। इनके काफी महंगे उपकरण का उपयोग करते है ताकि मैच के दौरान कोई गलती न हो ।
Cricket Led Stumps Secret History
LED स्टंप भी गलत सिग्नल दे सकते है क्या ।
अक्सर आप लोगों को लगता होगा कि ये स्टंप भी गलत सिग्नल दे सकते है स्टंप बिना गेंद लगे भी सिग्नल दे सकते है क्या। इसका जवाब है हा भी और नहीं भी कई बार देखा गया है कि बिना किसी से टच हुए स्टंप की लाइट चल गई हो । पर कंपनी का कहना है कि इनमें लगी तकनीक इतनी एडवांस है कि ये केवल तभी एक्टिवेट होते हैं जब बेल्स (Bails) का संपर्क स्टंप्स से पूरी तरह टूटता है। इसका मतलब यह है कि अगर तेज हवा से बेल्स हिलीं, तो भी लाइट नहीं जलेगी। यह टेक्नोलॉजी केवल तभी काम करती है जब स्टंप्स पर ठोस प्रहार (Impact) होता है, जिससे अंपायरों को बिना किसी शक के सही फैसला लेने में मदद मिलती है।
Conclusion
Bronte Eckermann के एक छोटे से idea ने क्रिकेट देखने का पूरा नजरिया ही बदल दिया यह एक मनोरंजन का एक बड़ा साधन बन चुका है। यह दिखाता है कि कैसे एक साधारण सा विचार खेल की दुनिया को हमेशा के लिए बदल सकता है।
Home Page : Jano Zaroori
यह भी पढ़े : Usman Khawaja Test Cricket : पाकिस्तान का “पायलट” कैसे बना ऑस्ट्रेलिया का सितारा जानिए पूरी कहानी।