Sunil Narine 200 IPL Wickets : सुनील नरेन ने रचा इतिहास, आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने आईपीएल 2026 में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसे अब तक कोई भी विदेशी खिलाड़ी नहीं छू सका था। नरेन अब इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले विदेशी और कुल तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
Sunil Narine 200 IPL Wickets
भुवनेश्वर और चहल के क्लब में शामिल

आईपीएल में 200 विकेट का सफर तय करना किसी भी गेंदबाज के लिए एक मील का पत्थर है। अब सुनील नरेन उन चुनिंदा दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने लीग में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है:
- युजवेंद्र चहल : इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है (228 wicket)
- भुवनेश्वर कुमार : चहल के बाद भुवनेश्वर दूसरे और पहले तेज़ गेंदबाज है जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया ( 215 wickets)
- सुनील नरेन : 200 विकेट लेने वाले पहले ओवरसीज (विदेशी) खिलाड़ी।
नरेन ने इस मामले में लसिथ मलिंगा और ड्वेन ब्रावो जैसे महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है, जो किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
हैदराबाद के मैदान पर रचा इतिहास
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पर, जहाँ अक्सर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, वहां नरेन ने अपनी मिस्ट्री स्पिन से सनराइजर्स के बल्लेबाजों को खूब छकाया। 2012 में केकेआर से जुड़ने के बाद नरेन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। खास बात यह है कि उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ एक ही फ्रैंचाइजी (KKR) के लिए खेला है।
आईपीएल नरेन के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा है। इस सीजन में वे न केवल अपनी किफायती गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं, बल्कि ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ रन भी बना रहे हैं।
क्यों खास हैं सुनील नरेन?
सुनील नरेन की सबसे बड़ी ताकत उनका ‘इकोनॉमी रेट’ है। आईपीएल के इतने सालों के इतिहास में, जहाँ बल्लेबाज चौकों-छक्कों की बारिश करते हैं, वहां नरेन ने हमेशा बल्लेबाजों को बांध कर रखा है। उनके एक्शन में बदलाव के बावजूद उनकी धार कम नहीं हुई, जो उनकी महानता को दर्शाता है।
| Home page | Click here |
| PBKS vs GT Highlights 2026 : सांस रोक देने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की रोमांचक जीत, पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में दी मात | Click here |
| SRH vs KKR Highlights 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोका हैदराबाद का विजय रथ घर में घुस कर दी मात | Click here |