Riyan Parag vape controversy : रियान पराग के ‘Vape’ वीडियो ने पकड़ा तूल, अब महिला संगठनों ने की बड़ी मांग; क्या बढ़ेगी राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें?
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार खिलाड़ी रियान पराग एक नई मुसीबत में फंसते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित ‘Vape’ (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) वीडियो ने अब एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। जहां पहले इसे सिर्फ फैंस के बीच की बहस माना जा रहा था, वहीं अब महिला संगठनों (Women’s Groups) ने इस मामले में दखल देते हुए सख्त जांच की मांग की है।
Riyan Parag vape controversy
क्या है पूरा वायरल वीडियो मामला?

हाल ही में रियान पराग का एक वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से फैला, जिसमें उन्हें कथित तौर पर ‘Vaping’ करते हुए देखा गया। हालांकि, यह वीडियो राजस्थान और पंजाब के बीच जो मैच खेला गया तब का बताया जा रहा है ।
महिला संगठनों ने खोला मोर्चा, जांच की मांग
ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई महिला समूहों और सामाजिक संस्थाओं ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि आईपीएल को करोड़ों बच्चे और युवा देखते हैं। ऐसे में किसी बड़े खिलाड़ी का ऐसा व्यवहार समाज और युवाओं पर गलत असर डालता है।
संगठन ने मांग की है कि:
- बीसीसीआइ (BCCI) और राजस्थान रॉयल्स इस वीडियो की सत्यता की जांच करें।
- अगर यह वीडियो सही पाया जाता है, तो अनुशासनहीनता के तहत उचित कार्रवाई की जाए।
- खिलाड़ियों के लिए ‘Health and Ethics’ काउंसिलिंग अनिवार्य हो।
राजस्थान रॉयल्स और रियान पराग की चुप्पी
अभी तक इस पूरे विवाद पर न तो रियान पराग की तरफ से कोई बयान आया है और न ही राजस्थान रॉयल्स की मैनेजमेंट ने कुछ कहा है। आईपीएल के बीच में इस तरह के विवाद टीम के प्रदर्शन और ब्रांड वैल्यू पर भी असर डाल सकते हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस की राय
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर फैंस दो हिस्सों में बंटे हैं। कुछ का कहना है कि यह खिलाड़ी की पर्सनल लाइफ है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि पब्लिक फिगर होने के नाते खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
| Home page | Click here |
| Bhuvneshwar Kumar World Record : भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक धमाका! T20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने | Click here |
| GT vs RCB Highlights: क्या फिर ‘फिनिशर’ बने तेवतिया? गुजरात ने छीनी बेंगलुरु के मुंह से जीत, देखें मैच का पूरा रोमांच। | Click here |