IPL 2026 Playoffs Date and Venue : बीसीसीआई ने किया प्लेऑफ और फाइनल के शेड्यूल का एलान, अब इस मैदान पर होगा ग्रैंड फिनाले!
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के मुकाबले अपने अंतिम चरण में हैं और प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो चुकी है। इसी बीच बीसीसीआई (BCCI) ने इस सीजन के प्लेऑफ और फाइनल मैचों के आधिकारिक शेड्यूल और वेन्यू (मैदान) की घोषणा कर दी है। इस बार नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू में कुछ बड़े और चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं। पहले फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन स्थानीय एसोसिएशन और अथॉरिटीज की कुछ शर्तों के चलते ऐन वक्त पर वेन्यू को बदलना पड़ा। अब इस सीजन का महामुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2026 Playoffs Date and Venue

IPL Playoffs Scenario for teams
28 मार्च से शुरू हुआ IPL अब अपने समापन की और बढ़ रहा है लीग स्टेज खत्म होने वाला है टीमों की प्लेऑफ में पहुंचे ने के रेस दिलचस्प बैन ही है जहां 24 मई को लीग स्टेज खत्म हो जाएगा वही 26 मई से प्लेऑफ शुरू होगा इसमें टॉप चार टीमें आपस में खेल कर कोई 2 टीम फाइनल में पहुंचे गई। टॉप टू टीमों के बीच क्वालीफायर 1 खेला जाएगा जो टीम जीते वो फाइनल में पहुंच जाएगी उसके बाद तीसरे और चौथे नंबर की टीम एलिमिनेटर खेले गई जो हरे गई वो बाहर हो जाएगी वहीं जितने वाली टीम क्वालीफाई 1 हारने वाली टीम से क्वालीफायर 2 खेले गी जो जीते गी वो फाइनल में पहुंचने वाली टीम से फाइनल खेले गी। फाइनल 31 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएगा।
IPL 2026 प्लेऑफ और फाइनल का पूरा शेड्यूल
नीचे दिए गए टेबल में आप प्लेऑफ के सभी मैचों की तारीख, दिन और वेन्यू की सटीक डिटेल्स देख सकते हैं:
| मैच( Match) | तारिक (Date) |
| Qualifier 1 | 26 मई 2026 |
| Eliminator | 27 मई 2026 |
| Qualifier 2 | 29 मई 2026 |
| Grand finale | 31मई 2026 |
प्लेऑफ वेन्यू से जुड़ी कुछ बेहद खास बातें:
- धर्मशाला में सजेगी पहली महफिल (Qualifier 1): प्लेऑफ का पहला मुकाबला यानी पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच जंग पहाड़ों के खूबसूरत मैदान धर्मशाला में खेली जाएगी। यहाँ जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट कटाएगी।
- न्यू चंडीगढ़ को मिली डबल मेजबानी: इस बार एलिमिनेटर (नंबर 3 और नंबर 4 की टीमों के बीच) और Qualifier 2 (Qualifier 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता के बीच) दोनों ही नॉकआउट मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के नए और आधुनिक स्टेडियम में आयोजित होंगे।
- अहमदाबाद में होगा महामुकाबला (Grand Final): दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम यानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 31 मई को आईपीएल 2026 के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
24 मई को लीग स्टेज के सभी मैच खत्म होने के बाद टॉप-4 टीमों की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। बेंगलुरु के फैंस के लिए मेजबानी छिनना भले ही निराशाजनक हो, लेकिन धर्मशाला, चंडीगढ़ और अहमदाबाद के मैदानों पर इस बार ब्लॉकबस्टर मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं।
Home Page : Jano Zaroori