ICC Annual Rankings 2026

: भारत का सफेद गेंद क्रिकेट में दबदबा, टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बादशाह; पाकिस्तान को लगा झटका
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपनी ताजा वार्षिक टीम रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह रिपोर्ट बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। टीम इंडिया ने सीमित ओवरों के फॉर्मेट (ODI और T20I) में अपना नंबर-1 का स्थान बरकरार रखा है। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अभी भी शीर्ष पर काबिज है।
ICC Annual Rankings 2026
T20I रैंकिंग: टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार
T20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का कोई सानी नहीं है। वार्षिक अपडेट के बाद भारत 275 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
- दूसरे स्थान पर: इंग्लैंड की टीम (262 अंक) मौजूद है। वही ऑस्ट्रेलिया 258 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
ODI रैंकिंग: भारत नंबर-1, पाकिस्तान को नुकसान
वनडे रैंकिंग में भी भारत का जलवा कायम है। पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अपनी टॉप रैंकिंग सुरक्षित रखी है। भारत 118 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है । दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड 113 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है । वही 103 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया । वहीं साउथ अफ्रीका ने शानदार छलांग लगाते हुए पाकिस्तान को पीछे छोड़ चौथा स्थान हासिल कर लिया है। वही छठे स्थान पर श्रीलंका बरकरार है। अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज क्रमश: 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं।
पाकिस्तान की गिरावट: पाकिस्तान की टीम को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह खिसककर चौथे स्थान पर आ गई है।
टेस्ट रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया का राज
लाल गेंद के क्रिकेट यानी टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया अभी भी दुनिया की सबसे खतरनाक टीम बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया 131 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-1 पर है।
भारतीय टीम 104 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
वर्ल्ड चैंपियन साउथ अफ्रीका 119 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है ।
क्यों बदला रैंकिंग का समीकरण?
ICC हर साल मई में वार्षिक अपडेट करती है, जिसमें पुराने प्रदर्शनों (जैसे 2023 के परिणाम) का महत्व कम कर दिया जाता है और हालिया प्रदर्शन (2025-26) को 100% वेटेज दिया जाता है। इसी कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है।
Home page : Jano Zaroori