Akash Singh Celebration LSG : कौन हैं आकाश महाराज सिंह? इकाना के मैदान पर महफिल लूटने वाले LSG के इस ‘महाराज’ की कहानी और अनोखे सेलिब्रेशन का सच

Akash Singh Celebration LSG : कौन हैं आकाश महाराज सिंह? इकाना के मैदान पर महफिल लूटने वाले LSG के इस ‘महाराज’ की कहानी और अनोखे सेलिब्रेशन का सच

आईपीएल 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मुकाबले में एक युवा नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह नाम है आकाश महाराज सिंह। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने न केवल ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे बड़े विकेट लिए, बल्कि अपने खास ‘स्लिप सेलिब्रेशन’ से सोशल मीडिया पर भी छा गए।

Akash Singh Celebration LSG

कौन हैं आकाश महाराज सिंह? (जीवनी और रिकॉर्ड्स)

आकाश महाराज सिंह का जन्म 26 अप्रैल 2002 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। उनके पिता एक किसान हैं और आकाश का यहाँ तक का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है।

अंडर-19 स्टार: आकाश 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाज थे। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट लिए थे।

CSK से LSG तक का सफर: दिलचस्प बात यह है कि 2023 में आकाश चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे और उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में ही अपना डेब्यू किया था। 2025 की नीलामी में लखनऊ ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और आज उन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ही शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े : Lall Singh Life story : भारतीय क्रिकेट का वो ‘ जवाज़ ‘जो जापानी जेल से भाग निकला था; लाल सिंह, जिनके जीवन की कहानी रोंगटे खड़े कर देगी

ऋतुराज और संजू सैमसन का ‘शिकार’

मैच के दौरान आकाश ने अपनी गति और सटीक लाइन-लेंथ से चेन्नई के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया:

आकाश को IPL 2026 में पहली बार टीम में शामिल किया गया और उन्होंने पहले ही मैच में तहलका मचा दिया । जहां मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज शुरुआती झटके नहीं दे पाए वही उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की अपने चार ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इकना स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम के कप्तान पंत ने पारी का दूसरा ओवर आकाश को थमाया जहां उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की पर अपना दूसरे ओवर में सीएसके के कप्तान ऋतुराज को (13) पर टीम को पहली सफलता दिलाई । इसके बाद उन्होंने अपने सेलिब्रेशन में पॉकेट से यक पर्ची निकाली जिसमें लिखा था । आकाश ऑन फायर, आकाश को पता है कि टी20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं ।

    Akash Singh Celebration LSGAkash Singh Celebration LSG
सैमसन और उर्विल पटेल का भी किया शिकार

आकाश यही नहीं रुके उन्होंने पावरप्ले के आखरी ओवर में सैमसन को बैक ऑफ दी हैंड स्लोअर वन पर आउट किया जहां उनका कैच मुकुल ने पकड़ा । फिर आकाश के अगले शिकार बने उर्विल पटेल जिन्होंने पिछले मैच में आईपीएल इतिहास के सबसे तेज फिफ्टी जमाई थी उर्विल को आउट करने के बाद उन्होंने फिर अपना पर्ची वाला सेलिब्रेशन दोहराया।

कौन है आकाश सिंह 

राजस्थान के भरतपुर में जन्मे आकाश सिंह पिछले कुछ समय से आईपीएल में अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं. साल 2021 में उन्होंने IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिया अपना डेब्यू किया उस एकलौते मैच में उन्होंने 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए  साल 2023 में उन्हें सीएसके में यक रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया वह वे अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और 6 मैच में 5 विकेट लिया और उनकी इकोनॉमी भी ज्यादा रही ।  IPL 2025 के ऑक्शन में उन्हें LSG ने बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया उस सीजन में उन्होंने 3 मैच में 4 विकेट चटकाए उनके इस प्रदर्शन के कारण टीम ने उन्हें मौजूदा सीजन में भी बरकरार रखा ।

आकाश का शानदार सफर

राजस्थान के छोटे से गांव नगला राम रतन में जन्मे आकाश की कड़ी मेहनत और प्रतिभा की मिसाल है । एक नॉर्मल परिवार से आने वाले आकाश के। पिता किसान और माता घर कार्य करती है। क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को पूरा करने के लिए उन्होंने बीकानेर के शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल से अपने सफर की शुरुआत की. आकाश की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें मशहूर MRF पेस फाउंडेशन में जगह मिली । वह पर उन्हें महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के निगरानी में उन्होंने अपने खेल की बारीकी समझी और खेल में काफी सुधार आया । आकाश 2019 एशिया कप और 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे. वर्ल्ड कप में उन्होंने नई गेंद से घातक गेंदबाजी करते हुए 6 मैचों में 11 विकेट लिए और भारत को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. ।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

आकाश राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने साल 2019 में टी20 डेब्यू किया था और तब से वे लगातार अपनी रफ्तार बढ़ा रहे हैं। उनकी काबिलियत यह है कि वे गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं, जो उन्हें एक ‘स्पेशलिस्ट’ टी20 बॉलर बनाती है।

Home page  : Jano Zaroori 

यह भी पढ़े : Dian Forrester replace Jamie Overton in CSK : चेन्नई सुपर किंग्स ने खोजा जेमी ओवरटन का विकल्प, साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डायन फॉरेस्टर की हुई CSK में एंट्री!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top