Rohit Sharma Injury Update: MI फैंस के लिऐ बुरी खबर , हार्दिक पांड्या ने बताया कब होगी वापसी
मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की चोट को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या ने रोहित की वापसी पर जो अपडेट दिया है, उससे उनके फैंस काफी निराश हैं।
Rohit Sharma Injury Update

क्या है रोहित की चोट का पूरा मामला?
बता दें कि रोहित शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग (Hamstring) में समस्या हुई थी। उस मैच में रोहित ने बल्लेबाजी की शुरुआत तो की थी, लेकिन महज 13 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद उन्हें दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। तब से ‘हिटमैन’ टीम की प्लेइंग-11 से बाहर चल रहे हैं।
हार्दिक पंड्या का बड़ा खुलासा
बुधवार को टॉस के समय जब हार्दिक पंड्या से रोहित की फिटनेस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा:
“रोहित अभी रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। वह वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल वह उस मैच फिटनेस तक नहीं पहुंच पाए हैं जिसकी जरूरत है। उन्हें मैदान पर लौटने में अभी कुछ और मैचों का समय लग सकता है।”
मुंबई इंडियंस अब तक 8 मुकाबले खेल चुकी है और रोहित पिछले 4 मैचों से टीम का हिस्सा नहीं हैं। टूर्नामेंट में अब मुंबई के पास सिर्फ 6 मैच बचे हैं। ऐसे में अगर रोहित को फिट होने में और वक्त लगता है, तो इस सीजन में उनकी वापसी पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है।
| Home page | click here |
| IPL Controversy: ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, क्या BCCI लेगा सख्त एक्शन? | click here |
| PBKS vs RR Highlights : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब का ‘विजय रथ’, मुल्लांपुर में रोमांचक जीत के साथ खत्म किया PBKS का दबदबा | click here |